रूड़की: पुरानी तहसील चौकी के पास मैदान में पड़ा हुआ मिला एक युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी तहसील चौकी के पास मैदान में हरीश नाम के एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। आसपास के लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने हरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां पर आज हरीश के परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।