रूड़की: सिविल लाइन के पास बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन के पास बीती रात बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों के द्वारा बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा था। साथ ही उनकी बाइक को भी चीज कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।