जौनपुर: दुष्कर्म के मुकदमे में सुलह का दबाव, चार लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
दुष्कर्म की प्राथमिकी में सुलह करने का दबाव बनाने और इनकार करने पर धमकी देने के आरोप में लाइन बाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता बीए की छात्रा है और शहर में एक स्कूल के सामने किराये के कमरे में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद से ही उस पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।