एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ट्रेड मॉल के समीप ई रिक्शा बचाने के कारण एक लोडर ट्रक अनियंत्रित होकर शनिवार देर रात्रि डिवाइडर से टकरा गया गनीमत रही इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।