रायबरेली भदोखर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि सुमंत राज यादव निवासी पूरे बाबू मजरे पोठई, थाना डीह, एक युवती से प्रेम संबंध के चलते टावर पर चढ़ गया। युवती की शादी पहले ही हो चुकी है। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।