जहानाबाद: नशा निषेध दिवस पर काको जेल में जागरूकता कार्यक्रम, बंदियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर मंडल कारा जहानाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बंदियों व कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ राजीव कुमार ने नशे के दुष्प्रभाव, अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान और NALSA की DAWN योजना की जानकारी दी।