रूड़की: आईआईटी रुड़की में आज गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले को किया गया सम्मानित,दिया गया 11 हजार का चेक
आईआईटी रुड़की में गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को सम्मानित किया गया है। सोलानी पार्क के पास झोपड़ी में रहने वाले मोनू जलवीर के द्वारा गंगनहर में डूब रहे सैकड़ो लोगों की जान बचाई जा चुकी है। कुछ दिन पहले मोनू जलवीर ने आईआईटी रुड़की के एक छात्र की जान बचाई थी। आईआईटी रुड़की में मोनू जलवीर को इनाम के तौर पर 11000 का चेक भी दिया गया है।