थराली: बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत पुलिस ने एसएसबी ग्वालदम के जवानों एवं महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों को किया जागरूक
लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों की दृष्टिगत चमोली पुलिस के द्वारा आज एसएसबी ग्वालदम के अधिकारियों एवं जवानों एवं राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए साइबर क्राइम को लेकर अनेक प्रकार की जानकारियां दी गई।इस अवसर पर पुलिस के द्वारा बैंक से संबंधित जानकारी,ओटीपी, क्यूआर कोड अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की अपील की।