थराली: ग्राम जाख व भगोती के जंगलों में दो दिनों से लगी भीषण आग, कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख
थराली विधानसभा के ग्राम सभा जाख व भगोती के जंगलों में विगत दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है। आग लगने से अब तक कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। तीव्र पहाड़ी होने के कारण वन कर्मियों व ग्रामीणों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।