प्रतापगढ़: चिलबिला हनुमान मंदिर में 'हनुमत धाम यात्री निवास' का हुआ लोकार्पण
प्रतापगढ़ के चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवनिर्मित हनुमत धाम यात्री निवास का बुधवार शाम 4.30 बजे भव्य लोकार्पण किया गया। केडिया परिवार द्वारा स्वर्गीय सजन लाल केडिया की स्मृति में बनवाए गए इस हॉल का उद्घाटन मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल और महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने किया। इस दौरान समाजसेवी सत्य प्रकाश केडिया को सम्मानित किया गया। अब यहाँ आने वाले