बड़ी सादड़ी उपखंड के सरोड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में हवन-पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अंतिम दिन स्वामी अनंत राम महाराज ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।