पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली: कमलजीत सहरावत ने अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून सम्मेलन में देश का पक्ष रखा
सांसद कमलजीत “अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान को बढ़ावा देने वाली समिति” के खुले सत्र में शामिल हुए। उन्होंने भारत की शांति, अहिंसा और गैर-आक्रामकता के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। भारत हमेशा से शांति और वैश्विक एकजुटता का समर्थक रहा है। सांसद ने बताया कि भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) में सक्रिय भूमिका निभाता है।