हमीरपुर - दिनदहाड़े खेत में दौड़ाकर किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या!
राठ (हमीरपुर)। Rath कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने एक किसान को खेत में दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
दबंगों का खौफनाक कदम: पुरानी रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दी दर्दनाक मौत।
इलाके में सनसनी: दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से कैंथा गांव में मचा कोहराम और दहशत का माहौल।
पुराना विवाद के चलते परिजनों का आरोप है कि आरोपी दबंग पहले भी मृतक और उसके परिवार के साथ कई बार मारपीट कर चुके थे।
आरोपी फरार, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची; शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू।