रामपुर मनिहारन: युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, थार व हथौड़ी-डंडा बरामद
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रेस्ट कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी, हथौड़ी और डंडा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला महल निवासी रहमान ने थाना रामपुर मनिहारान में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल की रात उसका भाई शमशाद जूस की दुकान पर बैठा था।