जिला कलक्टर ने राजकीय जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 4, 2026
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शनिवार को दोपहर 12:00 बजे राजकीय जिला चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच हो। जिला चिकित्सालय में रोगियों को आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाये जाने के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखा जाये कि किसी भी मरीज को अव्यवस्था का सामना नहीं करना।