कहरा: कोरेक्स के साथ एक कारोबारी को सौरबाज़ार पुलिस ने किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 घटना सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के बखरी गांव की है जहां गुप्त सूचना पर सौरबाज़ार पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ पिंटू नामक कारोबारी को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां से मेडिकल करवाकर कोर्ट लाया गया।आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।