कहरा: पतरघट ओपी थाना की पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार कॉविड जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल सहरसा
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 पतरघट ओपी थाना की पुलिस ने पुराने जमीनी विवाद में हुई मारपीट में फरार चल रहे 1 आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम उरेन साह बताया जा रहा है।