कहरा: नवहट्टा थाना के गौरपाड़ा गांव में एक महिला आग में झुलसी इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरपाड़ा गांव वार्ड 1 में एक महिला के आग तपने के दौरान उस महिला के साड़ी में अचानक आग लग गई और वह महिला बुरी तरह से आग में झुलस गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम जमुना देवी जो कि नवहट्टा थाना के गौरपाड़ा गांव वार्ड 1 की रहने वाली बताई जा रही है।