कहरा: BSEB भवन सहित जिले के सभी 23 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शुरू, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 सहरसा के BSEB भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई है। जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर 27 हजार 401 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों को तैनात किया गया है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।