चूरू: साहवा के पास पिकअप ने आर्मी जवान को कुचला, पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 2, 2025 चूरू जिले के साहवा के पास सड़क हादसे में एक आर्मी के जवान की मौत हो गई। यूनिट शिफ्ट होने पर अपने गांव बिलिया आए जवान को घर से तीन किलोमीटर पहले नोहर रोड पर पिकअप ने कुचल दिया। जवान इंडियन आर्मी के 25 राजपूत रेजीमेंट में फाजिल्का में तैनात थे। आर्मी जवान के शव का साहवा पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया।