कोरबा: जंगल में मिली लाश की हुई पहचान, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और डॉग स्कॉड की टीम
Korba, Korba | May 10, 2026 कोरबा दर्री मुख्यमार्ग स्थित बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे नर्सरी के भीतर युवक की रक्तरंजित लाश मिली। शव के आसपास और नर्सरी परिसर में कई जगह खून फैला होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ के रूप में हुई है।