गुना नगर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का किया निरीक्षण, सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 21 मार्च को जिला अस्पताल और परिसर में बनाई गई नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। विशेष प्रशिक्षण केंद्र और दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। नेत्र परीक्षण, एकीकरण, ऑडियोलॉजी, थेरेपी कक्ष एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की कलेक्टर ने जानकारी ली। सुविधाओं को और बेहतर और प्रभावी बनाने निर्देश दिए।