गुना नगर: सिलावटी गांव में खेतों में पड़ी गेहूं की नरवाई में लगी भीषण आग, आसपास के खेतों में खड़ी फसलों से किसान घबराए, वीडियो वायरल
गुना के बमोरी में फतेहगढ़ थाना के सिलावटी गांव के खेतों में पड़ी गेहूं की नरवाई में बीती रात आग लग गई। 21 मार्च को सामने आए वायरल वीडियो में किसान बोले, जानबूझकर आग लगाई है। आसपास 500 से 700 बीघा में गेहूं की फसल खड़ी है। किसानो ने एक जेसीबी 13 ट्रैक्टरों से खुदाई और हकाई कर आग को फैलने से रोका। मुश्किल से आग को बुझाया। ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।