गिरिडीह: डुमरी में अवैध शराब के साथ पकड़े गए 4 आरोपी, पुलिस ने बुसिविल कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
अवैध विदेशी शराब के साथ डुमरी में पकड़े गए 4 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को 3 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पहले सभी आरोपियों का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। गिरफ्तार आरोपीयों में हरिन्दर सिंह, बिन्दर सिंह, हरपीट सिंह और दीपक कुमार शामिल है। सभी आरोपी पंजाब और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।