लालगंज: पांडेयपुर कलवारी गांव में आम के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत, 7 माह की पड़िया झुलसी
लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत पांडेयपुर कलवारी गांव में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे आकाशीय बिजली आम के पेड़ पर गिर पड़ी। जिससे आम के पेड़ के नीचे बधी राजेंद्र यादव की दुधारू भैंस की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉक्टर रत्नेश तिवारी ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया। वहीं झुलसी 7 माह की पड़िया का उपचार किया गया।