भरगामा: 11 ग्राम स्मैक और 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम स्मैक और पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।