पोलायकलां: पोलायकलां में पेट्रोल पंप के सामने से मोटरसाइकिल चुरा ले गए बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस
पोलायकलां में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को बदमाश चुरा ले गए। मामले में पोलायकलां चाैकी पुलिस ने केस दर्ज कर मोटरसाइकिल और चोर की तलाश शुरू की है। पुलिस से शनिवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार धर्मेन्द्र सिंह निवासी खडी डोडिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मोटरसाइकिल पेट्रोल पंप के सामने खड़ी थी। जिसे अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए हैं।