पोलायकलां: ग्राम कमलियाखेड़ी से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
पुलिस ने ग्राम कमलियाखेड़ी से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। गुरुवार शाम को सुंदरसी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कमलिया खेड़ी से अवैध शराब के साथ वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को पकड़कर अवैध शराब जब्त की गई।