चूरू: NH-52 पर दूधवाखारा के पास पुलिस ने एक ट्रक से डोडा पोस्त किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 21, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबन्दी के दौरान शनिवार को बिनोला पशु आहार से भरे ट्रक से डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने ट्रक व डोडा पोस्त चूरा जप्त कर लिया हैं। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।