चूरू: AGTF ने AK47 की तस्करी मामले में गांव जोड़ी के प्रवीण सिंह को किया राउंडअप, AGTF द्वारा की गई पूछताछ
Churu, Churu | Jun 21, 2025 चूरू के जोड़ी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जीतू जोड़ी के बाद अब प्रवीण जोड़ी भी AGTF के शिकंजे में है। AGTF ने प्रवीण जोड़ी को शनिवार को राउंडअप कर लिया। AK47 की तस्करी मामले में एजीटीएफ के सीआई सुभाष सिंह की टीम द्वारा चूरू कोतवाली थाना में प्रवीण जोड़ी से पूछताछ की गई। प्रवीण जोड़ी के अलावा 2 युवकों को भी AGTF ने पूछताछ के लिये तलब किया।