चूरू: सेठाणी जोहड़ में हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने किया योग
Churu, Churu | Jun 21, 2025 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर चूरू की धरोहर सेठानी जोहड़ में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा मौजूद रहे।