जिला चिकित्सालय की ओपीडी नंबर एक में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक संविदा कर्मी ने खुद को स्टाफ बताकर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने ड्यूटी स्टाफ से मारपीट की और बीच-बचाव करने आए मूक-बधिर व्यक्ति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में कार्रवाई की बात कही गई है।