नर्मदापुरम में शुक्रवार करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सांची दूध पार्लर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना ने रिबन काटकर पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही पार्लर के संचालक और अन्य संबंधित लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।