समाहरणालय स्थित सभागार में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान के तहद लैंगिक समानता हेतु नई चेतना कार्यक्रम का शुभारंभ DDC कुमार गौरव द्वारा प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें बड़ी संख्यां में जीविका दीदियां शामिल हुई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे महिला व पुरुष के बीच समान अधिकार,समान अवसर एवं समान सम्मान की भावना को मजबूत करना था।