कपासन: दोवनी में घर के बाहर खड़ी ईको कार आधी रात को धू-धू कर जली, बाड़े में रखा भूसा भी राख हुआ
दोवनी में आधी रात को खड़ी ईको कार धू-धू कर जली, बाड़े में रखा भूसा भी राख बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम दोवनी में सोमवार रात अज्ञात कारणों से एक मारुति ईको कार में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पास के बाड़े में रखा भूसा और लकड़ियां भी जल गईं।