राजपुर: धनसोई बाजार में बदला गया जर्जर बिजली का खंभा, देर शाम आपूर्ति हुई बहाल
Rajpur, Buxar | May 10, 2026 धनसोई बाजार में लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े बिजली पोल को आखिरकार बिजली कंपनी द्वारा बदल दिया गया। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने पुराने और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर उसकी जगह नया पोल लगाया। इस कार्य से बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बिजली कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला के निर्देश पर मानव बल महेन्द्र सिंह की देखरेख में कार्य हुआ।