रामनगर: रामनगर पुलिस ने मनौरा मोड़ के पास से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी का ट्रक और एक मोटरसाइकिल बरामद
रामनगर पुलिस ने मनौरा मोड़ के पास से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया कब्जे से चोरी का एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। ट्रक 1 अक्टूबर की रात नचना स्थित एचपी पेट्रोल पंप से चुराया था ट्रक मालिक के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोटरसाइकिल देवां थाना क्षेत्र के विशुनपुर बाजार से चोरी की थी।