ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र के रामगढ़ में युवती फांसी पर झूलती मिली, मौत
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामगढ़ में फांसी लगाने से 23 साल की युवती की मौत हो गई है ।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर रविवार सुबह 7 बजे से जांच शुरू की है।