बोध गया: बोधगया की निरंजना नदी में बालू खनन के गड्ढे में डूबने से मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर की आगजनी
Bodh Gaya, Gaya | Nov 10, 2026 बोधगया के निरंजना नदी में बालू खनन के कारण बनाए गहरे गड्ढे में डूबने से एक युवक रंजीत विश्वकर्मा की मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनो ने बकरौर मोड पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।टायर जलाकर आगजनी कर बालू घाट संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की गई।सोमवार की रात 8 बजे तक ग्रामीण ने सड़क जाम रखा।