टेहरोली: बमनुआ में दो लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र के बमनुआ गांव में दो लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि दोनों लोग बाहरी थे और नशे की हालत में थे। वहीं, वायरल वीडियो में दोनों लोग अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में भी झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।