भीलवाड़ा: सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत, विधायक अशोक कोठारी ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
भीलवाड़ा। शहर के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने एवं जर्जर सड़कों से राहत दिलाने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की पहल पर नगर विकास न्यास ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। न्यास अध्यक्ष जसमीत सिंह संधू एवं सचिव ललित गोयल द्वारा शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही।