जमुई: पाठकचक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने खुद के शरीर में लगाई आग, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 20, 2024 सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठक चक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक अरविंद कुमार ने माचिस से खुद के शरीर में आग लगा ली। जिससे युवक के जांघ और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह आग से मां लेवा देवी के द्वारा युवक को बचाया गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन द्वारा इलाज किया जा रहा है।