काको: काको में वारंटी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
काको: प्रखंड में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भेलावर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी रामबाबू यादव (पिता- स्व. मथुरा यादव) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।