बिजनौर: बिजनौर में एसपी के आदेश पर वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, जिले भर से 37 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 6, 2024 बिजनौर में रविवार को एसपी अभिषेक झा के आदेश पर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। अभियान की शुरुआत सुबह समय करीब 10:00 बजे से की गई। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 37 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। बाद मे गिरफ्तार सभी वारंटी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।