गभाना: मीरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटा गंभीर घायल
पिसावा क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास रविवार शाम को करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिसावा थाना क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर गांव निवासी चंद्रभान सिंह अपनी पत्नी प्रीति और बेटे इशांत के साथ बाइक से पिसावा आ रहे थे।