ऊधम सिंह नगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। दिनेशपुर क्षेत्र में एसओजी रुद्रपुर और दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 7 तमंचे .315 बोर, एक तमंचा .32 बोर, 8 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।