बिहपुर: परबत्ता थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब मामले में आरोपी गिरफ्तार
परबत्ता थाना कांड संख्या 55/26, दिनांक 30 अप्रैल 2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा-37 में नामजद अभियुक्त खगेन्द्र दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त खगेन्द्र दास, स्वर्गीय बुचायी दास के पुत्र हैं और जमुनियां गांव, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर के निवासी बताए गए हैं।