बक्सर: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय में बैठक की, निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Nov 27, 2024 अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए लंबित मामलों को कम करना होगा. साथ ही इसके लिए यह भी अनिवार्य है कि प्रत्येक विभाग में बकाया राजस्व की वसूली किया जाए. उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर्षित कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान बुधवार को कहीं. उक्त बैठक का आयोजन शाम 5 बजे से किया गया.