BAGHPAT DESK : बागपत में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश संजय गिरफ्तार।
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने रविवार को उसे दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। संजय करीब एक साल से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। हादसे में घायल होने के बाद वह अस्पताल में इलाज करा रहा था।
संजय पर बागपत और मसूरी थाने में कुल 60 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
खास बात यह है कि 28 अक्टूबर को एनकाउंटर में मारा गया बावरिया गैंग का धर्मेंद्र उसका भाई था। पुलिस आरोपी को खेकड़ा थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 1, 2026