खलीलाबाद: भैंसा गांव में रेलवे कार्य के दौरान दो ठेकेदारों के विवाद में दबंगों ने डंपर चालक को पीटा, अस्पताल में इलाज जारी
मेंहदावल थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रेलवे का कार्य चल रहा है दो ठेकेदारों के अदावत के बीच ठेकेदार के गुर्गों ने डंपर पर चालक को पीट दिया।जिसका खलीलाबाद के जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे इलाज किया जा रहा है।डंपर चालक का नाम अरुन शर्मा पुत्र राजमन शर्मा है। यह घटना बीते दिन 20 अप्रैल 2026 तारीख की है।